फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mulayam Singh Yadav Death: अखिलेश ने चुनीं पिता मुलायम सिंह की अस्थियां, हरिद्वार में होंगी प्रवाहित

Sat, 15 Oct 2022 04:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

अखिलेश यादव ने शनिवार को पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां चुनीं और उन्हें एक कलश में रखा। इन अस्थियों को हरिद्वार में प्रवाहित करने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
अखिलेश ने पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां चुनीं - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह पिता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां चुनीं। इन अस्थियों को हरिद्वार में प्रवाहित किया जाएगा। सुबह अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल, भाई धर्मेंद्र सिंह यादव, अंशुल यादव, भतीजे तेज प्रताप व परिवार के अन्य सदस्यों को साथ लेकर अंत्येष्टि स्थल पर पहुंचे।

विज्ञापन


यहां उन्होंने पिता की अस्थियां चुनीं और उन्हें एक कलश में रखा। इन अस्थियों को हरिद्वार में प्रवाहित करने की बात कही गई है। बताते चलें कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में 10 अगस्त सोमवार सुबह 8:16 बजे निधन हो गया था। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे महोत्सव ग्राउंड में बने समाधि स्थल पर मुलायम सिंह का अंतिम संस्कार किया गया था। मुलायम सिंह यादव 82 साल के थे। मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें