इटावा जसवंत नगर के ताखा में शिवपाल के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि यूपी में बेरोजगारी दूर करने की रणनीति बनेगी। इस दौरान मुलायम ने खुद के कार्यकाल के दौरान उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कहा कि ये चुनाव मेरे और शिवपाल के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। एक बार भी अखिलेश का नाम लिए बगैर मुलायम ने सपा को जिताने की अपील की। उन्होंने जनसभा के दौरान खुद को बिल्कुल स्वस्थ बताया। कहा कि सपा सी सरकार अगर फिर बनती है तो दवा और पढ़ाई बिल्कुल मुफ्त रहेगी। जसवंत नगर में अपनी पहली जनसभा के दौरान मुलायम ने कहा कि विशेष परिस्थितियों में शिवपाल को जिता देना।