कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला
बंदियों का सामान व खाली मटके आदि देखे गए। बैरक के ऊपर की छत आदि को खंगाला गया, लेकिन पुलिस को कोई आपत्तिजनक सामान हाथ नहीं लगा। पुलिस के निशाने पर मुख्तार की बैरक रही। यहां पर करीब 10 मिनट तक पुलिस रही और एक-एक सामान देखा।
जेल में हैं सुरक्षा के खास बंदोबस्त
कारागार अधीक्षक वीरेश शर्मा का कहना है कि यह सामान्य निरीक्षण है। निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीक ठाक रहा। कोई ऐसा सामान नहीं मिला, जो जेल मैनुअल के विपरीत हो। जेल में यूं ही सुरक्षा के खास बंदोबस्त किए गए। जेल आने वाले हर व्यति पर नजर रखी जा रही है।
अफशां की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी
मुख्तार की बैरक बिल्कुल अलग है। यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। बता दें कि पुलिस ने अफशां की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा है। इसके चलते अफशां पर घोषित इनाम की राशि को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया गया है।
कई मामले हैं दर्ज
अफशां अंसारी काफी समय से फरार चल रही है। अफशां पर गाजीपुर कोतवाल, मुहम्मदाबाद कोतवाली, नंदगंज, मऊ लखनऊ में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अफशां पर गजल होटल लैंड डील के अलावा नंदगंज में सरकारी जमीन को कब्जा करने का आरोप है।