फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें कहां से निकल रहे हैं ये मुगलकालीन सिक्के

Sat, 24 Dec 2016 09:42 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुगलकालीन सिक्कों को लेकर भागे कई ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सालों पुराने तांबे के मुगलकालीन सिक्कों को देखने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा है। ये सिक्के एएसआई की खुदाई में नहीं बल्कि एक घर की खुदाई के दौरान निकल रहे हैं। दरअसल कानपुर के नानामऊ गांव निवासी तिलक सिंह अपने घर के सामने कमरा बनवाने के लिए नींव खोद रहे थे, तभी कुछ सिक्के निकल आए। गांव में खुदाई के दौरान खजाना निकलने की खबर बिजली की तरह गांव और आसपास के क्षेत्र में फैल गई। ग्राम प्रधान संदीप कुमार ने ग्रामीणों को जैसे-तैसे शांत किया। प्रधान ने बताया कि सिक्कों पर फारसी में कुछ लिखा है। सराफ ने जांच करके तांबे की धातु के सिक्के बताया। जानकारों ने बताया कि सिक्के सन 1270 के हैं और गुलाम वंश का शासन दिखाया गया है। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। कई सिक्के ग्रामीण लेकर अपने घर चले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें