फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: फर्जी रसीदें बनाकर एमआर ने हड़पे 4.41 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। जूही में दवा कंपनी के दो विक्रय प्रतिनिधियों ने फर्जी रसीदों के जरिये ग्राहकों को दवाएं देकर 4,41,570 रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। जूही निवासी अखिलेंद्र प्रताप सिंह हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। कंपनी दवाएं बनाकर सेल्स रिप्रेजेंटेटिव के जरिये मेडिकल स्टोर व ग्राहकों तक पहुंचाती है। अखिलेंद्र के मुताबिक कंपनी में एमआर यशोदानगर के रविंद्रनगर निवासी मानिक त्रिवेदी और नवाबगंज निवासी इसरार खान ने जुलाई 2026 से अबतक फर्जी बिलों पर दवाएं वितरित कीं। जांच में पता चला कि मानिक ने 2.48 लाख रुपये जबकि इसरार ने 1.92 लाख रुपये हड़प लिए। जानकारी पर अखिलेंद्र बीते 25 सितंबर को मानिक के घर पहुंचे तो आरोप है कि वहां उसके भाई ने गालीगलौज कर घमकाते हुए भगा दिया। जूही इंस्पेक्टर केके पटेल ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें