मुरली मनोहर जोशी ने कहा मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा मिलना चाहिए
- फोटो : अमर उजाला
सांसद डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण से भविष्य में पनपने वाली बीमारियों के अनुसंधान (रिसर्च) पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बिरादरी 10 साल बाद होने वाली बीमारियों पर नजर रखें। दुनिया के तमाम उन्नत देश प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन होने वाले बदलावों पर रिसर्च कर रहे हैं। अपने यहां इस बात की अनदेखी हो रही है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर एम्स की हैसियत रखता है। इसे एम्स का दर्जा मिलना चाहिए।