आने वाली फिल्म रईस के एक आपत्तिजनक सीन से नाराज शियाओं ने रविवार को कानपुर जूही डिपो चौराहे पर अभिनेता शाहरुख खान का पुतला फूंका। इनका कहना है कि इस फिल्म के एक दृश्य में शाहरुख खान अलम के जुलूस के ऊपर से छलांग मारते दिखाया गया है। पुतला फूंकने वालों में शहाब रिजवी, नायाब आलम, शारिब अब्बास, मोहम्मद रजा, तहसीन हैदर आदि मौजूद रहे।