फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एनएसआई और खाद्य प्रसंस्करण विभाग के बीच हुआ एमओयू

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) कानपुर और कृषि निदेशालय एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के बीच गुड़ आधारित उत्पादों के उत्पादन में सुधार और उन्नति के लिए एमओयू किया गया। शनिवार को बीएल मीणा, अतिरिक्त मुख्य सचिव की उपस्थिति में तेलीबाग लखनऊ में एमओयू संपन्न हुआ। इसके तहत गुड़ उत्पादन में नवीनतम तकनीकों और आधुनिक प्रक्रियाओं को समझने और अपनाने के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कौशल वृद्धि के लिए आवश्यक जनशक्ति तैयार की जाएगी जिससे उत्पादन की गुणवत्ता और दक्षता में सुधार होगा। गुड़ और उसके उत्पादों की ब्रांडिंग पर ध्यान दिया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें