फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: सगे भाइयों की हत्या में नामजद पूर्व जिला पंचायत सदस्य की मां का सदमे से निधन

Sun, 04 Oct 2026 06:26 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने पर मां की हालत बिगड़ गई। निजी अस्पताल में मौत हो गई। 
विज्ञापन
कुसुमा देवी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरैनी के गांव नंदवारा में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में नामजद आरोपी पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल वर्मा के पुत्र और पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू की मां पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुसुमा देवी वर्मा (75) की शनिवार की रात अचानक हालत बिगड़ गई। दिल का दौरा पड़ने से परिजन ने उन्हें बांदा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, वहां रविवार को सुबह उनका निधन हो गया। पौत्र देवेंद्र पाल वर्मा ने बताया कि उनकी दादी का निधन, पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होने के चलते दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उन्होंने इस प्रकरण में प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनकी दादी कुसुमा देवी भी पूर्व जिला पंचायत सदस्य रह चुकीं हैं। वह वर्ष 2010 में निर्दलीय चुनाव लड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें