फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने सीपी से लगाई गुहार: साहब! महिला ने बेटे को अपने प्रेमजाल में फांस लिया, उसे आजाद कराएं

Wed, 31 May 2023 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर में पुलिस कार्यालय पहुंची चकेरी निवासी महिला ने सीपी से गुहार लगाई। पीड़िता का कहना है कि एक महिला ने उसके बेटे को अपने प्रेमजाल में फांस लिया है। अब वह कई दिनों से नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब मेरे बेटे को शादीशुदा महिला के चंगुल से आजाद करवाइए। 35 वर्षीय महिला ने मेरे 19 साल के बेटे को प्रेमजाल में फंसाकर हमसे अलग कर दिया। कई दिनों से उसके नजर न आने पर अनहोनी की आशंका है। यह गुहार मंगलवार को पुलिस कार्यालय पहुंची चकेरी निवासी पीड़िता ने सीपी से लगाई। पुलिस ने चकेरी थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


चकेरी के शिवकटरा निवासी कुसुम वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह किराये के एक मकान में पति उमेश व 19 वर्षीय बेटे आदित्य के साथ रहती थीं। आरोप है कि इसी मकान में एक महिला अपने पति से अलग किराये पर रहती थी। महिला ने बेटे को प्रेमजाल में फंसा लिया। इसका पता चलने पर विरोध किया तो वह किराये का कमरा छोड़कर छह साल की बेटी के साथ दूसरी जगह रहने लगी, लेकिन बेटे से मिलनाजुलना बंद नहीं किया।

चौकी में पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने बेटे को चौकी में बुलवाया, जहां आपसी समझौता कर बेटे को अपने साथ ले गई। महिला के अनुसार 21 मई को बेटा रोते हुए घर आया और महिला द्वारा शारीरिक शोषण करने व मारपीट करने की बात बताई। इस पर उन्होंने मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद से बेटा महिला के घर पर नजर नहीं आया। उन्होंने बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें