इससे वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल गैंगस्टर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। घटना में शामिल अन्य साथियों की जानकारी भी की जा रही है।
एसपी कुंवर अनुपम सिंह की तैनाती के बाद से अब तक तीन पुलिस मुठभेड़
- पहली मुठभेड़ 27 अक्टूबर को हुई, जिसमें कन्नौज दंगे के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
- दूसरी मुठभेड़ 25 नवंबर को जालौन के दरोगा से लूट के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
- तीसरी मुठभेड़ दो दिसंबर डबल मर्डर के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया।
बता दें कि बुधवार सुबह खून से लथपथ मां-बेटी के शव कमरे में पड़े मिले थे। जिले के तालग्राम थाना के गांव भोजापुर निवासी किसान सौदान की काफी साल पहले मौत हो चुकी। घर मे पत्नी भगवानश्री (50) और बेटी अनीता (20) के अलावा एक बेटा रहता था।
मंगलवार को बेटा रिश्तेदार के यहां चला गया था। इधर रात को बदमाशों ने कमरे में भगवानश्री और उसकी बेटी अनिता की धारदार हथियार से गला रेतकर कर हत्या कर दी। बुधवार सुबह जब काफी देर तक मां-बेटी बाहर नहीं निकले, तो पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा।
कमरे में खून से लथपथ शवों को देखते ही सनसनी फैल गई। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमों ने छानबीन शुरू की थी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए थे।