कानपुर। बारिश के बाद हैलट मेट्रो स्टेशन से गोल चौराहे तक दोनों लेन पर लगे भीषण जाम में करीब 11 से ज्यादा एंबुलेंस फंसी रहीं। इनको निकालने में पुलिस के हाथ पांव फूल गए। करीब दो घंटे तक यही स्थिति बनी रही सभी एंबुलेंस रेंग-रेंगकर आगे बढ़ीं। इसी तरह रावतपुर क्रॉसिंग के पास जलभराव के कारण वाहन सवार व एंबुलेंस धीरे-धीरे निकल सकीं। कबाड़ी मार्केेट, चेन फैक्टरी चौराहा, फजलगंज, शास्त्रीनगर, काकादेव नीरझीर चौराहा, डबल पुलिया, विजयनगर, नजीराबाद, पीरोड सीसामऊ में भीषण जाम की स्थिति रही। लाजपतनगर से मरियमपुर मार्ग पर लगे जाम में एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह भी फंस गईं। यहां उन्होंने देखा किए एक मरीज को ले जा रही एंबुलेंस जाम की वजह से निकल नहीं पा रही है। इस पर उन्होंने खुद जाम हटाकर मरीज को अस्पताल भेजा।स्कूली छात्र-छात्राएं भी जाम में फंसकर परेशान हुए। (संवाद)