फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkey Attack : बांदा में एक हफ्ते में 50 लोगों को काट चुका है बंदर, डीएम से की पकड़वाने की मांग

Wed, 20 Jul 2022 12:14 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

तिंदवारी थाना क्षेत्र में कटखने बंदर ने 50 लोगों को शिकार बनाया है। इससे इलाके में दहशत फैल गई है और लोग घरों में कैद हो गए हैं। लोगों ने डीएम से बंदर पकड़वाने की मांग की है। 
विज्ञापन
बंदर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में तिंदवारी थाना क्षेत्र के पिपरगवां गांव में एक माह पूर्व कहीं से भटक कर आया बंदर हफ्ते भर में 50 लोगों को काट चुका है। मंगलवार को कौशल (4), राजू (9), दीपू (12), सियापति (45), देवरती (38), शिवकुमार (50), बद्री प्रसाद (63) आदि ग्रामीणों को घायल कर दिया। सभी घायलों ने पीएचसी व निजी अस्पताल में इलाज कर लिया।

विज्ञापन

ग्रामीणों ने कई बार वन विभाग रेंजर श्यामलाल को इसकी जानकारी दी, लेकिन उन्होंने अपना ट्रांसफर होने की बात कहकर जिम्मेदारी से मुंह फेर लिया। जिला वनाधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि नए रेंजर ने पद भार ग्रहण नहीं किया है। जैसे ही नया रेंजर आता है वह दिखवाते हैं। प्रधान प्रतिनिधि शिवपूजन प्रजापति, ओंकार सिंह, गुड्डा सिंह, इंदल सिंह, विजय शिवहरे, दिनेश यादव आदि ने डीएम से बंदर पकड़वाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें