हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर कस्बे में किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। यहां एक मैरिज हाल में दो मई को अपनी मां के साथ किशोरी शादी समारोह में शामिल होने आई थी। इस दौरान मौका पाकर पड़ोसी युवक ने रात में कमरे में बंद करके छेड़खानी शुरू कर दी।
उसके शोर मचाने पर मां ने बेटी को युवक के चुंगल से बचाया। वहीं युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। युवती की मां ने शादी से लौटने के बाद पुलिस को तहरीर सौंपी है। इसमें अवगत कराया है कि वह अपनी पुत्री (16) के साथ कस्बे के एक मैरिज हाल में अपने मामा की पुत्री के विवाह में शामिल होने गई थी।
शादी कार्यक्रम में पड़ोसी भी आया था। इसने रात एक बजे उसकी बेटी को एक कमरे में बंद कर लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। पुत्री के शोर मचाने पर उसने अपनी मामा की बिटिया के साथ मिलकर पुत्री को बचाया। थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।