कानपुर। रावतपुर में शोहदा महिला से कई दिनों से राह चलते छेड़छाड़ कर रहा है। विरोध पर बेटी को स्कूल से अगवा करने की कोशिश की। बातचीत न करने पर महिला की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने का प्रयास किया। रावतपुर निवासी महिला के मुताबिक इलाके का शिवम उपाध्याय पिछले एक साल से रास्ते में आते जाते उनके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। आरोप है कि आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत करने पर आरोपी ने बेटी को स्कूल से अगवा करने की कोशिश की। बातचीत न करने पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड कर बदनाम किया। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)