फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों संग सेल्फी कब लोगे मोदी जीः राहुल गांधी

Sun, 18 Sep 2016 06:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पिरौना जालौन पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार को कांग्रेस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी जालौन में खाट सभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार की जमकर आलोचना की। राहुल ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओबामा जैसी बड़ी हस्तियों के साथ सेल्फी लेते हमेशा देखे जाते हैं लेकिन उन्होंने कभी किसानों, गरीबों के साथ सेल्फी नहीं ली। हम किसानों की कर्ज माफी करेंगे। चौबिस घंटे बिजली देंगे। उन्होंने मोदी से पूछा कि अगर वह देश का भला चाहते हैं तो ललित मोदी और विजय माल्या जैसे भगोड़े लोगों को वापस भारत लेकर आएं। दोनों ने भारत को लूटा। बीजेपी के लोग कहते हैं कि किसान चोर है। मैं कहता हूं अगर किसान चोर हैं तो विजय माल्या जैसे लोग क्या शरीफ हैं। झांसी मेडिकल कॉलेज के बाद जालौन पहुंचे राहुल गांधी सीधा पिरौना गये। इसके बाद उन्होंने कोंच में खाट सभा कर किसानों से बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें