पीएम मोदी की तस्वीर के साथ सेल्फी लेती लड़कियां
- फोटो : ओपी वाधवानी
सोमवार सुबह कानपुर के निराला नगर रेलवे मैदान में भाजपा परिवर्तन रैली के दौरान युवाओं का जोश देखते बन रहा है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े जवान सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने को बेताब दिखे। कुछ लड़कियों ने पीएम मोदी की तस्वीर के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट कीं। मोदी का क्रेज केवल युवाओं में ही नहीं है बल्कि बुजुर्गों में भी मोदी का जबरदस्त जादू देखने को मिल रहा है। हालांकि इससे पहले भी मोदी कानपुर आ चुके हैं। लेकिन इस परिवर्तन रैली जितना उत्साह पहले कभी देखने को नहीं मिला। सुबह 7 बजे से ही लोग रैली स्थल में पहुंचने लगे।