कानपुर। एचएल स्पोर्ट्स ग्रुप और एचएल ताइक्वांडो क्लब की ओर से गोपालनगर स्थित हॉल में दो दिवसीय इंटरनेशनल ताइक्वांडो सेमिनार-2026 का आयोजन हुआ। इसमें दक्षिण कोरिया से आए मास्टर वानयॉन्ग ली ने खिलाड़ियों को ताइक्वांडो की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रतिभागियों को स्पारिंग, पूमसे और सेल्फ डिफेंस की तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए जरूरी तकनीक, अभ्यास और खेल कौशल की जानकारी दी गई। कोच आकाश तिवारी के नेतृत्व में आयोजित सेमिनार में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एचएल स्पोर्ट्स ग्रुप के निदेशक राज वर्मा और संजय कुमार मौजूद रहे।