राजकीय पॉलीटेक्निक में वोटों की काउंटिंग शुरू
- फोटो : अमर उजाला
शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा आज सुबह खुला। कानपुर के राजकीय पॉलीटेक्निक में जिला प्रशासन की देखरेख में मतगणना शुरू कराई गई। कम वोटर होने के कारण शिक्षक सीट का रिजल्ट पहले आ जाएगा। शिक्षक और स्नातक सीट की काउंटिंग के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। सभी टेबल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। शिक्षक एमएलसी के वोटों की गिनती 1358 राउंड और स्नातक एमएलसी के वोटों की गिनती 3346 राउंड में होगी। स्नातक सीट- एक लाख 34 हजार 711 कुल वोटर थे। इनमें से 78 हजार 858 वोटर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। वहीं, शिक्षक सीट-कुल 18 हजार 808 वोटर हैं। इनमें से 13 हजार 787 लोगों ने वोट डाले थे।