कानपुर। संजीत अपहरण कांड मामला शुक्रवार को एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कानपुर की वर्तमान स्थिति और संजीत के परिजनों की स्थिति के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री का कहना है कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि संजीव जिस भी हालत में है और मिलना चाहिए इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि प्रदेश के साथ-साथ कानपुर महानगर में अपराध को नहीं बढ़ने देना है। इसके लिए पुलिस, शासन को सतर्क कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने विधायक मैथानी से कहा कि संजीत यादव के परिवार ने जिस भी पुलिसकर्मी को आरोपित किया।उस पर अविलंब कार्रवाई की गई। अपराधी भी पकड़े गए हैं।उस पर भी कार्रवाई चल रही है और कोई भी,किसी भी स्तर का हो, और किसी से भी जुड़ा हो,अगर कोई इसमें संलिप्त पाया जाता है, तो वह किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।उसको भी,कठोर सजा मिलेगी।मुख्यमंत्री से भेंट करने वालों में विधायक के साथ नगर पार्षद दीपक सिंह एवं अभिनव दीक्षित मौजूद रहे।