हरदोई में भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में बीजेपी विधायक ने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए विधायक यूनियन बनाने की बात कही। सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर गोपामऊ से विधायक श्याम प्रकाश ने सबसे कमजोर कड़ी चपरासी से लेकर आईएएस तक और होमगार्ड से लेकर आईपीएस तक सभी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, प्रधान, प्रमुख, किसान, व्यापार के संगठन होने की बात कही। सरकार पर दबाव बनाने के लिए बीजेपी विधायक संगठित होकर विरोध करने का मन बना रहे हैं।