एक सदस्य के प्रतिनिधि की ओर से अधिकारियों से अपमान जनक व्यवहार से अधिकारियों और कर्मचारियों में आक्रोश है। अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। हुआ यह कि जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि ने पहले बिजली विभाग के अधिकारियों से बिजली कनेक्शन काटने को लेकर सवाल किया।
उन्होंने कहा कि सीट से खड़े होकर जवाब दो। जब अधिकारी ने खड़े होकर बिजली काटने की वजह बताई तो कहा कि तुमसे नहीं तुम्हारे विभाग के बड़े अधिकारी से बात करेंगे। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के अधिकारी से कहा कि अगर सड़क ठीक से नहीं बनी, तो गांव के दस लोगों को बुलाकर ठीक कर देंगे।
उनके बर्ताव को लेकर अधिकारियों में काफी नाराजगी है। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अगर यह तथ्य सामने आया कि अनाधिकृत रूप से बैठक में भाग लेकर अधिकारियों से अभद्रता की है, तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।