महिला हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी थानों में टीमों को गठन किया गया है। साथ ही, एंटी रोमियो हेल्पलाइन, महिला हेल्प डेस्क और हेल्पलाइन 1090 व 1098 से जुड़ी जानकारियां भी दीं। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में इस नंबर से कॉल करके अपनी समस्या व शिकायत कर सकते हैं।
कानपुर की टीम जाएगी इटावा
बता दें कि फतेहपुर की टीम शनिवार सुबह वापस लौट जाएगी। इसके बाद कानपुर पुलिस लाइन से महिला पुलिस टीम का दस्ता इटावा के लिए रवाना होगा। जब वहां से टीम वापस कानपुर आ जाएगी। तब इटावा की टीम अन्य जनपद के लिए रवाना होगी।
महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है यात्रा का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश पुलिस ने 2020 में मिशन शक्ति अभियान शुरू किया था। इसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन है। इसी थीम पर यात्रा प्रारंभ की गई है। यह यात्रा जिन भी जिलों में जाएगी वहां महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करेगी।