फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: लापता वैध का रेलवे स्टेशन पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पंजाब में बेटे के घर से लौट रहे तीन दिन से लापता पिता का कानपुर रेलवे स्टेशन पर शव पड़ा मिला। परिजनों ने उनका बैग, मोबाइल और गहने गायब होने पर जहरखुरानी की आशंका जताई है। गोविंद नगर के रतनलाल नगर निवासी बाल किशन शर्मा ( 91) वैद्य थे। उनके बेटे कमल शर्मा ने जीआरपी को बताया कि फरवरी में पंजाब के फगवाड़ा निवासी बड़े भाई उमेश की बेटी की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए पिता गए थे। बताया कि 24 मार्च को वह अमृतसर एक्सप्रेस से कानपुर लौट रहे थे। इसके बाद पिता घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। साथ ही गोविंद नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई। शनिवार को पिता की मौत होने की जानकारी हुई। सेंट्रल स्टेशन जाने पर जीआरपी ने बताया कि शुक्रवार शाम को प्लेटफार्म नंबर आठ में उनका शव मिला था। वहीं, उनका बैग, मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी आदि गायब होने की बात कहकर जहरखुरानी का आरोप लगाया। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें