कानपुर। फजलगंज थाना क्षेत्र में स्थित गणेश फ्लावर मिल के जंगल में रविवार दोपहर करीब तीन बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। बस्ती में रहने वाले लोगों ने धुआं उठता देख सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। दर्शनपुरवा चौकी पुलिस ने दमकलकर्मियों की मदद से आग बुझाना शुरू किया। शाम करीब पांच बजे जंगल में पत्ते, झाड़ियों में लगी आग को बुझा दिया गया। (संवाद)