कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र में गुरुदेव क्रॉसिंग पर रविवार रात ट्रेन की चपेट में आने से राणाप्रतापनगर निवासी अजय सिंह (50) की मौत हो गई। वह ड्यूटी से घर जा रहे थे। पुलिस को जांच के दाैरान अधेड़ के पास से कुछ कागज मिले जिसके आधार पर उनके बेटे अनुराग को हादसे की सूचना दी गई। रावतपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।