झींझक। मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर कंचौसी के सामने डीएफसी अप लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। डीएफसी की अप लाइन के खंभा नंबर 561/11 के सामने शुक्रवार सुबह 10 बजे एक अधेड़ का शव मिला। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मंगलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शिनाख्त के प्रयास किए। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त न होने पर शव को पुलिस ने मोर्चरी पहुंचाया। थाना प्रभारी मंगलपुर जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष है। शरीर पर सफेद शर्ट, सिलेटी स्वेटर, सफेद पैंट है। उसकी जेब में एक कागज की पर्ची मिली है, जिसमें बलवीर यादव नाम लिखा हुआ है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।