फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सड़क पर लहूलुहान मिले मेट्रोकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज थाना क्षेत्र में सीएसए के पास सात दिसंबर को सड़क किनारे संदिग्ध हालात में मिले मेट्रोकर्मी की सोमवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका हैलट में 15 दिन से इलाज चल रहा था। नवाबगंज निवासी रमेश चंद्र का बेटा ललित कुमार गौड़ (39) शहर में मेट्रो में इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट में बीते तीन साल से नौकरी कर रहा था। बड़े भाई अमित गौड़ ने बताया कि सात दिसंबर की शाम को ललित घर में एक पार्टी में जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो कॉल करने पर सीएसए से रावतपुर जाने वाली रोड पर सड़क किनारे लहूलुहान पड़े होने की जानकारी मिली। परिजनों ने सिर पर धारदार हथियार से हमले का आरोप लगाया था। नवाबगंज इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी के अनुसार वह किसी वाहन से हुए हादसे में घायल हुआ था। परिजन तहरीर देंगे तो जांच कार कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें