फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेधावियों का किया सम्मान, छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर

Sun, 12 Apr 2026 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरवनखेड़ा। प्राथमिक विद्यालय मंगटा द्वितीय में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को शिक्षकों ने माला पहनाने के साथ शील्ड देकर पुरस्कृत किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय के अदिति, पलक, दिव्यांशी, गोपी, मान्या, योगिता, इशिका, आयुषी, आन्या, परी, आरोही, अंशिका, दीपांशी, भूमि, शिवांशी, श्रुति, मोनी को अपनी-अपनी कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ग्राम प्रधान के पति राम गणेश सिंह ने माला पहनाकर शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस दौरान शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया। यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेश गुप्ता, सुनीता, आरती, प्राथमिक विद्यालय मंगटा प्रथम के प्रधानाध्यापक रविंद्र सिंह, योगेश, वरुण शुक्ला आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें