कानपुर। दिगंबर जैन खंडेलवाल सभा की ओर से शुक्रवार को किदवईनगर स्थित महाराज अग्रसेन भवन में क्षमावाणी मिलन व प्रीति गोठ का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचों सोहनलाल बड़जात्या, प्रकाशचंद्र बगड़ा, महेंद्र बिलाला, महेंद्र कटारिया, कमल गंगवाल, अध्यक्ष पवन गंगवाल, महामंत्री कमल पाटोदी, मंत्री अजय पाटोदी व कोषाध्यक्ष मनीष अजमेरा ने दीप जलाकर किया। बच्चों ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। तीन से सात वर्ष के बच्चों की फैंसी ड्रेस और सात से 15 वर्ष आयु वर्ग की डांस प्रतियोगिता हुई। कपल रैंप व नॉन फायर कुकिंग प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में पंचों का सम्मान करने के साथ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों तथा तीन से 10 उपवास करने वाले तपस्वियों को सम्मानित किया गया। संचालन मीरा, मोनिका चांदुवाड, सुरभि बगड़ा और ममता ने किया। कार्यक्रम में चांदमल सोगानी, राजीव कासलीवाल, अमित सेठी, संदीप गंगवाल, दीपक कासलीवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। (संवाद)