फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस पर, तीन की मौत

Thu, 11 Jan 2018 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
खिली धूप का आनंद लेते ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अचानक पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़कने से सीजन की सबसे सर्द रात रही। बुधवार को पारा 3.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं मंगलवार को न्यूनतम पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस था। ठंड की चपेट में आने से शिवली में दो वृद्ध और सट्टी थाना क्षेत्र में एक वृद्धा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

 शिवली के राम नगर निवासी शिवकुमार अग्निहोत्री (65) की मंगलवार को खेत से लौटने के बाद अचानक हालत बिगड़ गई। तुरंत उन्हें सीएचसी ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके बेटे महेंद्र ने बताया पिता पानी लगाने खेत गए थे। खेत से लौटने पर उनके सीने में दर्द उठा था। इसी तरह शंकर नगर के चुन्ने खां (65) भी रात को खेतों में पानी लगाकर लौटे थे। बेटे सवेस खां ने बताया कि देर रात अचानक हालत बिगड़ने पर जब तक सीएसची लेकर पहुंचे उन्होंने दम तोड़ दिया।
 वहीं, सट्टी थाना क्षेत्र के नौबादपुर निवासी कमलादेवी (70) की देर शाम अचानक दस्त शुरू होने से हालत बिगड़ गई। भोर में हालत ज्यादा बिगड़ने पर बेटा अर्जुन सीएचसी लेकर पहुंचा तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने से पहले ही कमलादेवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें