बरौर। मलासा ब्लॉक कार्यालय में बृहस्पतिवार को रोजगार सेवकों ने बीडीओ संजय कनौजिया को ज्ञापन सौंपते हुए मांग पूरी नहीं किए जाने पर कलम बंद हड़ताल किए जाने की चेतावनी दी है। ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लॉक मलासा इकाई अध्यक्ष अमिता देवी ने बताया कि मनरेगा-बीबीजी रामजी योजना के तहत सभी कर्मियों का मानदेय व ईपीएफ काटा जा रहा है, लेकिन यूएएन खाते में नहीं पहुंचा है। सभी कर्मियों का मानदेय 18 माह से लंबित है। जिससे परिवार के भरण पोषण का संकट खड़ा हो रहा है। फरियाद के बावजूद सुनवाई नहीं की जा रही है। कहा कि यदि मानदेय व ईपीएफ की धनराशि खातों में नहीं पहुंचती है तो सभी कर्मी कलम बंद हड़ताल करेंगे। ज्ञापन देने वालों में सपना देवी, अंकिता सचान, सुरेश कुमार, रेनू देवी, शशिकांत मिश्र, नंदकिशोर, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)