फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: टीईटी को अनिवार्य करने के विरोध में सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ कानपुर के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी और जिला मंत्री जयवीर सिंह ने टीईटी को अनिवार्य किए जाने के विरोध में सोमवार को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद रमेश अवस्थी को सौंपा। संरक्षक राकेश बाबू पांडेय ने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाए। संगठन भी तब तक संघर्ष करेगा जब तक इस फैसले पर रोक नहीं लगती। इस पर सांसद ने शिक्षकों का साथ देने का आश्वासन दिया। मौके पर राजकुमार अग्निहोत्री, अरविंद शुक्ला, जितेंद्र गौड़, नरेंद्र, दीपेंद्र, कमलेश वर्मा, पीयूष शुक्ला आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें