इटावा। औषधि निरीक्षक नीलेश शर्मा ने बिना फार्मासिस्ट के संचालित हो रहे मेडिकल स्टोरों की सोमवार को पड़ताल की। इसमें सबसे पहले उन्होंने जिला अस्पताल के सामने स्थित एक मेडिकल स्टोर की जांच की। यहां फार्मासिस्ट तो मिले लेकिन मेडिकल स्टोर पर दवा बिक्री के बिल नहीं मिले। पूछने पर उन्होंने वह संतोषजननक उत्तर नहीं दे सके। निरीक्षण के दौरान दवाइयों के विक्रय बिल न मिलने पर तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। वहीं, आसपास के अन्य मेडिकल स्टोर संचालकों को हिदायत दी कि शेड्यूल दवाओं को बिना फार्मासिस्ट के बिना बिक्री न करें। निरीक्षण में कमी मिलने पर कार्रवाई की बात कही। (संवाद)