कानपुर में किदवईनगर सफेद कॉलोनी में शनिवार रात पुलिस की रोक के बाद भी मीट की दुकान खोलने पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पार्षद के नेतृत्व में हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान बंद कराई तब जाकर हंगामा शांत हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से इलाके में फोर्स तैनात कर दी गई है। किदवईनगर थाना प्रभारी ने बताया कि माहौल सामान्य है। दुकान बंद करा दी गई है।