फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बैठक में नहीं दिखाई गई जर्जर भवनों की फोटो और वीडियो, महापौर ने नाराज होकर छोड़ी बैठक

Sun, 07 Aug 2022 12:39 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

सुतरखाना, घंटाघर में 10 दिन पहले जर्जर भवन भराभर कर गिर गया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जोनल अधिकारियों और जोनल अभियंताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें सभी जर्जर भवनों की फोटो व वीडियो पेश न करने पर महापौर अधिकारियों से नाराजगी व्यक्त करते हुए बैठक छोड़कर चली गईं।
विज्ञापन
नगर निगम समिति कक्ष में जर्जर भवनों के संबंध में बैठक करतीं महापौर प्रमिला पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में महापौर प्रमिला पांडेय शनिवार को जर्जर भवनों की फोटो, वीडियो न दिखाने से खफा होकर बैठक छोड़कर चली गईं। सुतरखाना, घंटाघर में 10 दिन पहले जर्जर भवन गिरने के बाद महापौर ने नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में जोनल अधिकारियों और जोनल अभियंताओं की बैठक बुलाई।

विज्ञापन

बैठक में महापौर ने जर्जर भवनों को अब तक न गिराए जाने के संबंध में पूछा, तो मुख्य अभियंता (सिविल) एसके सिंह ने बताया कि जिन भवनों के मामले विभिन्न कोर्टों में लंबित हैं, उन्हें कोर्ट से फैसला आने तक नहीं गिरा सकते हैं। किराया अधिनियम के तहत मकान मालिक की जिम्मेदारी है कि भवन को खाली करके गिराएं। महापौर ने पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश का हवाला देकर सभी जर्जर भवनों की फोटो और वीडियो दिखाने को कहा। इस पर अधिकारी प्रस्तुत नहीं कर सके तो महापौर नाराजगी जताते हुए चली गईं। 

विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन, अपर नगर आयुक्त सूर्यकांत त्रिपाठी, जोन-एक के प्रभारी राजेश कुमार गुप्ता, जोन-दो के प्रभारी अनिरुद्ध, अधिशासी अभियंता आरके सिंह, जोन-तीन के प्रभारी राधेश्याम पटेल, जोन-छह की प्रभारी पुष्पा राठौर, जोन-एक के अधिशासी अभियंता आरके सिंह, जोन-पांच के अधिशासी अभियंता आरके पाल, सहायक अभियंता मीनाक्षी अग्रवाल, सहायक अभियंता नानक चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें