यूपी के हरदोई जिले में मंगलवार को एक टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। संडीला कस्बे के पुराने गल्ला मंडी परिसर स्थित रुचिन विश्वकर्मा के टेंट हाउस में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जानकारी के अनुसार टेंट हाउस में कई लाख रुपये का का सामान रखा था।