फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: मकान में भीषण विस्फोट, मां-बेटे सहित छह घायल, मालिक बोला-सिलिंडर फटने से हुआ हादसा

Thu, 10 Nov 2022 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

इकदिल थाना क्षेत्र में सिलिंडर फटने से जबरदस्त धमाके से एक मकान धराशायी हो गया। इस हादसे में मां-बेटे समेत छह लोग घायल हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि गृहस्वामी के अनुसार घर में तीन सिलेंडर रखे थे, जिसमें एक सिलेंडर फट गया है।
विज्ञापन
मकान में भीषण विस्फोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के इकदिल कस्बे में एक घर में गुरुवार दोपहर हुए धमाके में मां, बेटे सहित छह लोग घायल हो गए। विस्फोट इतनी तेज था कि दीवारें तक फट गईं। उनकी ईंट दूर-दूर तक जाकर गिरीं। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मां, बेटे की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

घर में रखे तीन सिलेंडर में एक सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक घर मे पटाखे निर्माण का काम चल रहा था। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि इकदिल कस्बा के मोहल्ला गुलियत में हुए धमाके में घर में मौजूद खातून बेगम (50) पत्नी स्वर्गीय लाइक हसन उनका बेटा समीर (25) गंभीर रूप से घायल है।
धमाके के दौरान वो सड़क से निकल रहे।  बृजेंद्र शाक्य (30), रामू (29), निर्मल (32) और सोनू (29) घायल है। मोहल्ला कछियांत निवासी मोहम्मद इसरार ने बताया कि जिस घर में धमाका हुआ है, वहां कई सालों से पटाखे बनाए जाते है। दिवाली पर भी पटाखे बनाए गए थे, जिसमें काफी पटाखे बच गए थे, जिसे उन्होंने घर में रखा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उनका भी मकान क्षतिग्रस्त हो गया। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि गृहस्वामी के अनुसार घर में तीन सिलेंडर रखे थे, जिसमें एक सिलेंडर फट गया है। विस्फोट पटाखों से हुआ है या सिलेंडर से इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें