पति के वियोग में महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
वहीं, पति वियोग के चलते महिला ने सूने घर में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के छनेहरा लालपुर गांव निवासी भूरी देवी (45) ने शनिवार की रात छत के बयाले से साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
घटना के संबंध में बेटे बाबू ने बताया कि उसके पिता राजा भैया की सात माह पहले मौत हो गई थी। तब से मां परेशान रहती थी। बाबू सूरत में रहकर कमाता है। चार दिन पहले वह गांव आया था। घटना वाले दिन वह रिश्तेदारी में निमंत्रण में गया था।
रविवार को सुबह वह घर पहुंचा, तो घर के दरवाजे बंद थे। मवेशी चिल्ला रहे थे। किसी तरह दरवाजा खोलकर अंदर गए तो मां फंदे से लटकी मिली। कोतवाली प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। मृतका मानसिक रूप से अस्वस्थ भी बताई जाती है।