फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 09 Oct 2022 06:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर मौजूद भीड़ और छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में ऐरवाकटरा थाना क्षेत्र के पटना ऐरवा के मजरा नगला बिजा में विवाहिता का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। जानकारी पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस बुलाई। पुलिस ने छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

नगला बिजा निबासी इंद्रपाल यादव की पत्नी दिव्या (23) का रविवार सुबह कमरे के अंदर फंदे पर शव लटका मिला। पति इंद्रपाल ने बताया कि रविवार रात वह अपने पांच माह के बेटे के साथ जबकि पत्नी कमरे में सोने चली गई। सुबह जब वह उठा और कमरे का दरवाजा खटखटाया तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला।
अनहोनी की आशंका पर उसने किसी तरह दरवाजे की कुंडी हाथ डाल कर खोली तो पत्नी फंदे पर लटकी मिली। इधर बेटी की मौत की जानकारी मिलते ही औरैया  के ककोर चौकी क्षेत्र के तहगांव निवासी पिता श्रीप्रकाश  व अन्य रिश्तेदारों भी जा पहुंचे। पिता ने बताया कि उसने बेटी की शादी दो वर्ष पहले की थी।

विज्ञापन

पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जता पुलिस बुलाई। सूचना पर ऐरवाकटरा थाना पुलिस व सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व तहसीलदार पीयूष कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लिया है। पति व अन्य परिजनों से पूछताछ की। पति ने बताया कि वह अपने माता पिता से अलग मकान में रहता है।
विज्ञापन

उसने किसी भी तरह की विवाद न होने की जानकारी पुलिस को दी। इधर पिता व अन्य मायके पक्ष के लोगों द्वारा लगाए आरोपों पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामसहाय पटेल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी। तहरीर मिलती है, तो रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें