फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। प्रसव के बाद विवाहिता की मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर कल्याणपुर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कल्याणपुर के आजादनगर निवासी सपना ने बताया कि उनकी बेटी ज्योति का विवाह जुलाई 2017 को ककवन के हरीपूर्वा निवासी जितेंद्र राठौर से हुआ था। आरोप लगाया कि विवाह के बाद से ससुरालीजन और दहेज की मांग कर पुत्री का प्रताड़ित करने लगे। 2018 में पुत्री के जन्म के बाद उसे घर के निकाल दिया। मामला कोर्ट पहुंचा तो ससुरालीजन समझौता कर बेटी ज्योति को वापस घर ले गए। दोबारा गर्भवती होने पर ज्योति को पर्याप्त भोजन नहीं दिया गया जिसके चलते उसके शरीर में खून की कमी हो गई। वर्ष 2024 के सितंबर माह में प्रसव पीड़ा होने पर उसे लखनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक बच्ची को जन्म देने के बाद ज्योति की मौत हो गई। इस पर परिजन ने कोर्ट की शरण ली। एसीपी कल्याणपुर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पति, ससुर, देवर, चचेरे ससुर और चचेरे देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें