हमीरपुर जिले में मझगवां थाना क्षेत्र के गिरवर गांव में देर रात 30 वर्षीय विवाहिता ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर ग्रामीणों ने कुएं से बाहर निकाला। महिला के पिता जरिया थाना क्षेत्र के तुरना गांव निवासी ने दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाया। साथ ही, कुएं में फेंककर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।