प्रयागराज। करेली के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी की शादी अप्रैल 2025 में कानपुर निवासी शुभम से हुई थी। आरोप है कि विवाह में 200 ग्राम सोना, दो किलो चांदी, फर्नीचर, कार और करीब 40 लाख रुपये नकद दिए थे। शादी के कुछ समय बाद ही पति समेत अन्य अतिरिक्त दहेज के रूप में पुणे में खरीदे गए फ्लैट की 20 लाख रुपये की किस्तें मांगने लगे। मांग पूरी न होने पर बेटी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि बेटी पति ने शराब पीकर मारपीट की। इतना ही नहीं मई 2026 में उसने सोशल मीडिया पर पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए कॉलेज की तस्वीरें वायरल कर बदनाम करने की कोशिश की। विरोध करने पर तलाक और जान से मारने की धमकी भी दी। ब्यूरो