जसवंतनगर। थाना बलरई क्षेत्र के नगला राम सुंदर निवासी दिव्यांग युवक ने पत्नी को बहलाकर ले जाने और नकदी व गहनों की चोरी का आरोप लगाते हुए रामपाल निवासी ग्राम राहिन थाना चौबिया के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। दी गई तहरीर में बताया कि आरोपी उनकी पत्नी मंजू देवी को 20 अगस्त को बहलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे 40 हजार रुपये नकद, 250 ग्राम की पायल, 250 ग्राम का कड़ा, कुंडल और गले का लॉकेट भी गायब हैं। राधेश्याम का कहना है कि यह रकम उन्होंने घर निर्माण के लिए संभालकर रखी थी। साथ ही उनकी तीन बेटियां मुस्कान, दामिनी और रोशनी भी पत्नी के साथ चली गईं हैं। पीड़ित राधेश्याम ने थाना बलरई में तहरीर दी है। कार्रवाई न होने पर उन्होंने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मदद की गुहार लगाई है। (संवाद)