फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: आज कई उपकेंद्रों में रहेगा शटडाउन, नहीं रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पेड़ों की छंटाई और मरम्मत कार्य के लिए केस्को सोमवार को भी शहर के 13 उपकेंद्रों से अलग-अलग समय पर शटडाउन लेगा। इस वजह से करीब डेढ़ दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। दबौली उपकेंद्र से ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कार्य के लिए सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक शटडाउन रहेगा। इस वजह से रतन लालनगर, गोपाला, नार्थ फीडर, साउथ फीडर, दबौली, न्यू व ओल्ड गुजैनी इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। विद्युत कॉलोनी फीडर से जर्जर पोल बदलने और पेड़ों की छंटाई कार्य के लिए सुबह 10 से दोपहर चार बजे तक शटडाउन रहेगा। बर्रा-4 व 6 में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा भी अलग-अलग समय पर विभिन्न उपकेंद्रों से शटडाउन लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें