फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: नकली सीमेंट बनाने वाले पुलिस की गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पनकी के इस्पातनगर में नकली सीमेंट बनाने वाली फर्म के संचालक दोनों भाई व मेरठ के दो साझेदारों की गिरफ्तारी पुलिस आयुक्त की चेतावनी के बाद भी नहीं हो सकी। पनकी पुलिस सिर्फ दबिश देने का दावा ही कर रही है। अडाणी ग्रुप के कानपुर शाखा के सीनियर सेल्स मैनेजर मुमताजुल हक की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार को फैक्टरी से 1000 से अधिक डुप्लीकेट सीमेंट की बोरियां बरामद की थीं। फैक्टरी के मुंशी राहुल के मुताबिक संचालक नीरज और उसका भाई धीरज गुप्ता हैं। वह अम्बुजा और एसीसी सीमेंट के तीन साल से डिस्ट्रीब्यूटर भी हैं। उनके साझेदार मेरठ के सुनील मित्तल व निशांत मित्तल हैं। इंस्पेक्टर दिनेश बिष्ट के मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें