कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नरिहा गांव के रहने वाले गुलाब उर्फ करन (26) की हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बडे पुल के पास मिला। दिनदहाड़े शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। आननफानन में घटना की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, सीओ सदर संदीप कुमार, सदर कोतवाल आमोद कुमार सिंह, एस आई अरूण द्विवेदी ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुटें हैं।