फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: युवक को लूटने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। फतेहपुर के बिंदकी के छिपहाटी भोलानगर निवासी प्रदीप कुमार 29 नवंबर को नौबस्ता स्थित रिश्तेदार के घर आए थे। देर रात 12 बजे बाइक से रामादेवी चौराहे से होते हुए अपने घर जा रहे थे। रामादेवी फ्लाईओवर के ऊपर एक एक गाड़ी में सवार चार युवकों ने बाइक में टक्कर मारकर उनको अपनी एक कार में बैठा लिया था। जेब में रखे 10 हजार रुपये, सोने की चेन, दो अंगूठी, मोबाइल व बाइक लूट ले गए थे। उनको रनियां के जंगल में ले गए। लूटने, पीटने के बाद छोड़कर फरार हो गए थे। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि मंगलवार देर रात नौबस्ता जाने वाले पुल पर कानपुर देहात के शिवली ग्राम निहारी निवासी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया। चोरी की बाइक बरामद हुई है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के साथी निहाल, विशाल की तलाश की जा रही है। उसके पास बाकी का माल है। अनिल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। सोनू को चार दिसंबर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें