कानपुर। रावतपुर निवासी छात्रा पर धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपी हाफिज तौफीक को पुलिस ने बुधवार को नमक फैक्टरी चौराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रा ने पड़ोसी महिला रूबी खान के घर जाने के दोरान उनके घर पर बच्चों को अरबी पढ़ाने आने वाले हाफिज तौफीक पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पड़ोसी महिला पर भी बुर्का पहनाकर फोटो खींचकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने का आरोप है। थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि साक्ष्य मिलने पर रूबी की गिरफ्तारी होगी। संवाद