कानपुर। महिला महाविद्यालय किदवईनगर में सोमवार को सेवा संकल्प विकसित भारत 2047 अभियान के तहत स्वच्छ भारत मिशन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म शी टीचेस की स्क्रीनिंग की गई। इसके बाद संवाद एवं प्रश्नोत्तरी सत्र हुआ। प्राचार्य प्रो. प्रतिभा श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन का स्थायी संस्कार बननी चाहिए। उन्होंने छात्राओं से स्वच्छता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। डॉक्यूमेंट्री में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक बदलाव में शिक्षा और जागरूकता की भूमिका प्रभावी ढंग से दिखाई गई। प्रश्नोत्तरी में छात्राओं ने कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों से जुड़े सवाल पूछे। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नम्रता पांडेय, रेंजर्स प्रभारी डॉ. अंजू श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम संयोजिका प्रो. वंदना शर्मा रहीं।